इटावा औरैया, नवम्बर 2 -- इटावा, संवाददाता । आरपीएफ और जीआरपी में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल 112 पर कॉल करके आतंकियों द्वारा ट्रेन को रोकने की सूचना दी गयी। आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ट्रेन जा चुकी थी और सूचना देने वाला भी नहीं मिला था। हालां कि अलीगढ़ में पूरी ट्रेन खंगाली गई और उसके बाद रेलवे के अधिकारियों के साथ आरपीएफ और जीआरपी ने राहत की सांस ली । बाद में सूचना देने वाला व्यक्ति जसवंतनगर से पकड़ा गया जिसे अलीगढ़ रेलवे पुलिस के सुपुर्द किया गया है । किसी अनजान व्यक्ति ने रेलवे कंट्रोल 112 को रविवार की सुबह सूचना दी कि भागलपुर से आनंद विहार जा रही गाड़ी संख्या 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस को आतंकवादियों ने रोक लिया है। ट्रेन में उसकी पत्नी और बच्चे भी हैं। ये भी बताया कि आतंकी सभी ल...