इटावा औरैया, मार्च 19 -- सिद्ध शक्तिपीठ माता कालीबांह मंदिर पर सुबह 3:00 बजे पहली आरती से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां पर सुबह 5:00 बजे हुई दूसरी आरती में तो पूरा मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया था। इसके बाद पूरे दिन भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई थी। भीड़ के चलते भक्तों को माता की पूजा अर्चना के लिए प्रतीक्षा भी करनी पड़ी। इस बार मंदिर में पीछे के गेट से प्रवेश दिया जा रहा है जब कि मुख्य द्वार से निकास की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर के बाहर भव्य मेला भी आयोजित किया गया है जो दशमी तक चलेगा।इस बार चैत्र नवरात्र के चलते माता के दरबार को जिस तरह अंग्रेजी नव वर्ष के मौके पर सजाया जाता है उसी तरह से मंदिर के अलावा आसपास के क्षेत्र को सजाया गया है वही माता के दरबार में फूल बंगला भी स...