इटावा औरैया, मार्च 30 -- जिले में सोमवार को 33 आंगनबाड़ी केंद्रों और 6 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही 7 नव नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्त पत्र दिए गए। विकासभवन के प्रेरणा सभाागर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के 1564 आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 31 मुख्यसेविकाओं को स्मार्टफोन दिया गया। इसमें मुख्यमंत्री का सम्बोधन भी सुनवाया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के चौमुखी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बच्चों के आधार और जन्म प्रमाण पत्र बने इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी वित्तीय वर्ष में 9 आधार मशीनें प्रिंटर सहित लैपटॉप परियोजनाओं को उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री की यह दूरदर्शी सोच ही प्रदेश...