इटावा में सातवें दिन भी महिला का नहीं मिला सुराग
इटावा औरैया, मार्च 21 -- शादी के दूसरे दिन ही चंबल नदी मेंछलांग लगाने वाली महिला का सातवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। लगातार अभियान चलाने के बाद एसटीआरएफ की टीम लौट गई। लेकिन सेंचुरी की बोट से तलाश की जा रही है। सहसों के हनुमंतपुरा के रहने वाले सत्यवीर दिवाकर की पत्नी भावना दिवाकर शादी के दूसरे दिन ही मायके जाते समय पुल से चंबल में कूद गई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया था। जानकारी पर एसडीआरएफ टीम ने चंबल नदी में खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आशंका है कि मगरमच्छों के चलते महिला का कोई सुराग नहीं मिला। फिर भी तलाश की जा रही है। उधर परिजनों को अभी तक महिला के मिलने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.