इटावा औरैया, दिसम्बर 22 -- कड़ाके की सर्दी में इटावा उत्तराखंड को भी पीछे छोड़ रहा है। सोमवार को तो स्थिति यह रही कि पर्वतीय प्रदेश उत्तराखंड की राजधानी और कई जिलों की तुलना में इटावा का तापमान कम रहा। सोमवार को इटावा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा जबकि उत्तराखंड में देहरादून में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और हरिद्वार का भी तापमान 9 डिग्री रहा। इसके चलते इटावा उत्तराखंड से ठंडा रहा। पिछले सप्ताह की तरह सोमवार को भी कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा। सुबह घना कोहरा छाया था और दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन लगातार ठंडी हवा चलती रही, जिसके कारण सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। शाम होते ही एक बार फिर सर्दी के तेवर तीखे हो गए। सर्दी के कारण स्थिति यह रही कि सुबह के समय भी वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। दिन क...