इटावा औरैया, जनवरी 4 -- जिले में बढ़ती सर्दी और लगातार पड़ रहे कोहरे का असर रबी फसलों पर साफ दिखाई देने लगा है। यह मौसम आलू, सरसों, अरहर और मटर जैसी फसलों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो रहा है, हालांकि मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल माना जा रहा है। अब स्थिति को देखते हुए किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए जद्दोजहद में जुट गए हैं। कृषि विभाग भी किसानों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। रबी सीजन में जिले में लगभग 69 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, 27 हजार हेक्टेयर में सरसों, करीब 25 हजार हेक्टेयर में आलू तथा लगभग 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में अरहर की बुवाई की गई है। पिछले करीब दस दिनों से सर्दी का प्रकोप अधिक बना हुआ है और घना कोहरा भी छाया हुआ है। ऐसे मौसम में गेहूं की फसल को नमी और ठंडक का लाभ मिल रहा है, जिससे उसकी बढ़वार बेहतर होने की संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.