इटावा औरैया, मार्च 7 -- ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सरस मेला का आयोजन किया जाएगा। यह सरस मेला 9 और 10 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज के बाहरी परिसर में लगेगा। यह जानकारी उपायुक्त एनआरएलएम विनय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि सरस मेला का मकसद यह है कि स्वयं सहायता समूह से निर्मित सामग्री की बिक्री की जा सके। इस मेले में उत्पादों पर विशेष छूट भी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...