इटावा औरैया, मार्च 3 -- व्यासपुर माइनर के पास सरसों काटते समय के समय वृद्ध पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे किसान बेहोश हो गया खेत पर पडा देख किसान को ट्रैक्टर चालक ने 50शैया अस्पताल बकेवर ले गए। कस्वा बकेवर के औरैया रोड निवासी फरमान खां ने बताया कि वह ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे कि तभी सरसों के खेत में पकी खड़ी सरसों की फसल को आंबेडकर नगर निवासी 74 वर्षीय रमेश दिवाकर व्यासपुर माइनर के पास सरसों काट रहे थे। तभी उनके ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर वहीं खेत पर गिर पड़े। खेत पर पड़ा देख ट्रैक्टर चालक आनन-फानन में 50 शैया अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचा। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...