इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनीं गई। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली और पानी को लेकर आईं। बिजली की बिलिंग सही ना होने और स्मार्ट मीटर को लेकर भी शिकायतें आई। इस दौरान कुल 28 शिकायतें आईं जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में डीएम ने कहा कि अधिकारी सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाए और जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब के कारण...