इटावा औरैया, नवम्बर 22 -- समाधान दिवस पर बकेवर थाना में दो शिकायतें आयीं लेकिन लेखपालों को एसआईआर में लगाये जाने के कारण किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नही हो सका। कार्य वाहक थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार की मौजूदगी में शनिवार को आयोजित सामाधान दिवस पर ग्राम जगमोहनपुर के रहने वाले तुलाराम ने बताया कि उनकी माँ ने मकान का बैनामा किया था विपक्षीगण मुकदमा हार चुके है लेकिन तब भी कब्जा करना चाहते है। समाधान दिवस के दौरान राजस्व निरीक्षक लाल बहादुर, लेखपाल बालेन्द्र कुमार, उदय सिंह, जग पाल सिंह, मुनि देव आदि लेखपाल के अलावा नगर पंचायत बकेवर के कर्मचारी शुक्रत शरन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.