इटावा औरैया, मार्च 5 -- होली के त्यौहार पर गाँवों में साफ सफाई रखने के आदेश के बाद भी गाँवों में सफाई कर्मी नही पहुंचे। ऐसे में त्यौहार पर भी गंदगी फैली रही। पंचायत भरेह के गांव चकरपुरा में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सीसी रोड का निर्माण करवाया गया है, जिनके दोनों तरफ नालियां गंदगी से पटी पड़ी है। गांव में जगह- जगह प्लास्टिक के कूड़ादान सन रखे गए थे जो आज भी उसी जगह पर टूटे हुए रखे है। उनमें कूड़ा भरा पड़ा है। कूड़ादान प्रशासन की स्वच्छता मिशन की पोल खोल रहे है, और प्रशासन आंख पर गांधारी पट्टी बाधे बैठा है। जबकि स्वच्छता मिशन के तहत लाखों रूपये पंचायत से खर्च हो गए होंगे लेकिन जमीन पर स्वच्छता नजर नहीं आ रही। अरविन्द सिंह ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी बहुत कम आता है जिससे नालिया भी गंदगी से भरी पड़ी है। अपने अपने घरों के सामने लोग स्वयं सफा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.