इटावा औरैया, मार्च 3 -- होली के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार देर रात लखनऊ से सैफई पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने आवास से सैफई स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश भर से आए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से लगभग 3 घंटे मुलाकात की और सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय परिसर में बनाए गए पंडाल और मंच पर बुधवार सुबह 10 बजे से होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फूलों की होली खेली जाएगी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंगलवार को भी पार्टी कार्यालय में ढोलक व कलाकारों द्वारा होली गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल ब...