इटावा औरैया, मार्च 1 -- रविवार सुबह सवारियां छोड़कर लौट रहे 31 वर्षीय सद्दाम पुत्र जहीर अली निवासी निलोई का ई-रिक्शा भीखनपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, तहसील के बैनामा लेखक 55 वर्षीय मनोज कुमार शनिवार शाम ग्राम कुरसेना के पास हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। उधर, 22 वर्षीय मोहित पुत्र वीरेंद्र सिंह व 30 मोहन पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बीसलपुर थाना अजीतमल जिला औरैया गुजरात से बाइक से दोनों भाई लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर जोनई चौकी के पास बाइक चालक मोहन को नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सीएचसी भर्ती कराया जहां से सैफई रेफर कर दिया गया।...