इटावा औरैया, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी शांति स्वरूप उर्फ सिंकु पुत्र भारत सिंह दिवाकर की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। शांति स्वरूप अपनी बाइक से भरतिया चौराहा से घर लौट रहा था।इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा जाने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.