इटावा औरैया, जनवरी 31 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के उमरी गांव निवासी 48 वर्षीय अतेश कुमार पुत्र रोहन सिंह 28 जनवरी की शाम बाइक से घर लौट रहे थे। वह इकदिल क्षेत्र में अपनी बहन के ससुराल में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह सिविल लाइन क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास पहुंचे, उसी दौरान विचारपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय कैलाश पुत्र लाल सिंह सड़क पार कर रहे थे। बाइक की टक्कर पैदल सड़क पार कर रहे कैलाश से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ...