इटावा औरैया, जनवरी 5 -- भरथना बकेवर मार्ग पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक गोवंश घायल अवस्था में दर्द से कराहता हुआ मिला। गोवंश के पेट में करीब पांच फीट लंबा लोहे का सरिया फंसा हुआ था, जिसके चलते वह बुरी तरह तड़प रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पशु चिकित्साधिकारी वीके वर्मा को अवगत कराया। सूचना पर डॉक्टरों की टीम व पालिका कर्मी मौके पर पहुंचे और गोवंश को बचाने का प्रयास शुरू किया। डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे की मेहनत से गौवंश के पेट में फंसे लोहे के सरिये को बाहर निकाला। जिसके बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.