इटावा औरैया, फरवरी 1 -- गांव बिरारी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर युवक के ससुराल भी मौके पर पहुंच गए और मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। औरैया के थाना अयाना क्षेत्र के गांव नवादा ज्वालाप्रसाद निवासी 30 वर्षीय शिवम उर्फ गोलू पुत्र चंद्रभान माता-पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद वह अपनी नानी सावित्री देवी के साथ गांव बिरारी में रह रहा था। शिवम मजदूरी करता था।परिजनों के अनुसार शनिवार की रात करीब नौ बजे शिवम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसके मामा कल्लू और नानी सावित्री देवी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल म...