इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- महोत्सव में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय स्थानीय संगीत प्रतियोगिता के ऑडीशन ऑनलाइन हो रहे है। कार्यक्रम संयोजक ओपी गौर ने बताया कि 23 व 24 दिसम्बर व 3 जनवरी को जनपदीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसके ऑनलाइन ऑडीशन एवं पंजीकरण 15 से 20 दिसम्बर तक होंगे। जिसमें शास्त्रीय गायन, सरल गायन, सामूहिक गायन, तबला, पखावज, संतूर, सितार, गिटार, बांसूरी वादन तथा शास्त्रीय नृत्य, सुगम नृत्य, सामूहिक नृत्य के ऑनलाइन ऑडीशन किये जाएंगे। ऑनलाइन ऑडीशन की वीडियो मोबाइल नंबर 7248162768 पर भेजें जा सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.