इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- बिधूना रोड स्थित छोला मंदिर में साई मित्र मंडल भरथना की एक अहम बैठक आयोजित की गई। 25 दिसम्बर को होने वाले श्रीसाई उत्सव को भव्य रूप देने की रूपरेखा तय की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 दिसम्बर को सुबह मंगल स्नान, दोपहर में पालकी भ्रमण, कन्या भोज एवं भंडारे सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम को सुचारू व आकर्षक बनाने के लिए लाइट, साज-सज्जा, माइक और टेंट आदि व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और उपस्थित सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में डॉ.अभिषेक दुबे, राजू चौहान, राजेश चौहान, हरिहर पाल सिंह, सतीश यादव, राजू दीक्षित, आबिद भाई, श्याम वर्मा, आशीष पोरवाल, मनोज प्रजापति, नंदकिशोर, नानू बाबा, नेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.