इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- बढ़पुरा विकासखंड क्षेत्र के बाह रोड स्थित ग्राम बेला में आदि कवि महर्षि बाल्मीकि आश्रम पर सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा व्यास आचार्य राहुल त्रिपाठी की अगुवाई में पहले कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्य ने श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन व्यास पीठ पूजन के बाद भक्ति वैराग्य मुक्ति के मार्ग का वर्णन करते हुए कथा का लाभ व महात्म बताया और धुंधकारी का प्रारंभिक प्रसंग सुनाया। कथा आयोजन समिति के पदाधिकारी बाबा रमेशानंद,अजब सिंह बघेल, ने बताया कि 22 दिसंबर को पूर्णाहुति तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा। कथा समय दोपहर 12 बजे से साढ़े चार बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी श्रद्धालुओं से इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस...