इटावा औरैया, फरवरी 28 -- रंग बरसे लाल गुलाल राधा बल्लभ मंदिर में, होली खेल रहे श्री राधा वल्लभ लाल आज रंग बरस रहा, फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर आदि होली गीतों व रसिया पर भक्तों ने ठाकुर जी के साथ उल्लासमय वातावरण में फूलों व अबीर गुलाल की होली जमकर खेली। जिस समय भक्त भगवान के साथ होली खेल रहे थे साक्षात ब्रज धाम सा नजारा प्रतीत हो रहा था। मौका था शुक्रवार को पुराना शहर छैराहा स्थित श्री राधा बल्लभ मंदिर पर रंगीली होली का। यहां पर रंगभरनी एकादशी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अबीर गुलाल की सतरंगी छटाओं के बीच होली गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मंदिर व आसपास का क्षेत्र अबीर गुलाल व फूलों से पटा रहा। ब्रज की परम्परा के अनुसार बसंत पंचमी से ही 40 दिवसीय होली उत्सव की शुरुआत श्री राधा बल्लभ मंदिर पर हो गयी थी। यहां पर रंगीली हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.