इटावा औरैया, मार्च 21 -- ​नवरात्रि के पावन अवसर पर समूचा वातावरण देवी की और भक्ति में डूबा हुआ है। इसी कड़ी में श्यामल सेवा समिति द्वारा भक्ति और श्रद्धा का एक अनुपम संगम देखने को मिला। चौगुर्जी स्थित समिति की अध्यक्ष श्यामला पांडे के आवास पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ही भक्तिमय भजनों की ऐसी अविरल धारा बही कि वहां मौजूद हर भक्त भाव-विभोर हो उठा। भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे परिवेश को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। ​इस आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धा का सैलाब उस वक्त और बढ़ गया जब कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में प्रियम्वदा तिवारी, माला दुबे, स्नेहलता पांडे, मिथलेश, साधना त्रिपाठी, सरिता दुबे, राधा चौधरी, प्रीति शर्मा ,प्रेमलता ने सहयोग...