इटावा औरैया, फरवरी 6 -- शहर के मोहल्ला गाड़ीपुरा में शुक्रवार दोपहर एक शादी वाले मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते आसपास के दो अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगी इस आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से तीनों मकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान उस परिवार को हुआ, जहां अगले महीने होने वाली शादी के लिए रखा गया दहेज का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुक्रवार करीब 12 बजे दिलशाद पुत्र निसार के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। शुरुआत में घर के लोगों को इसका अंदाजा नहीं लग पाया, लेकिन कुछ ही देर में कमरे से धुआं और लपटें...