इटावा औरैया, फरवरी 27 -- ग्राम मड़ैया दिलीपनगर में गुरुवार रात घर के दरवाजे पर खड़ी एक वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वैन जलकर राख हो गई। घटना में कोई जनहानि या विस्फोट नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्राम मड़ैया दिलीपनगर निवासी गौरव सिंह गुरुवार रात करीब दस बजे अपनी वैन लेकर घर पहुंचा था। वाहन को घर के दरवाजे पर खड़ा किया और अंदर चला गया। इसी दौरान अचानक वाहन के इंजन हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। दरवाजे पर मौजूद लोगों की नजर जैसे ही वैन में लगी आग पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत आग बुझाने के लिए अपने-अपने घरों से पानी लाने दौड़ पड़े, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग लौटे तब तक वाहन ...