इटावा औरैया, दिसम्बर 21 -- शिल्प प्रदर्शन में शिव नारायण इंटर कॉलेज में शिल्प जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को शिल्प को लेकर जानकारी दी। यह आयोजन वस्त्र मंत्रालय की ओर से किया गया था। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ नईम अंसारी, राजेंद्र, तारकशी, योगेंद्र कुमार और करण सिंह ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न शिल्प के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। हस्तशिल्प विकास आयुक्त की ओर से राम जी त्रिपाठी और दिनेश कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया । छात्रों को बताया गया कि शिल्प के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किया जा सकता है और भी इस क्षेत्र में आगे आ सकते हैं। छात्रों को भी इस दिशा में प्रयास करना चाहिए।अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने की और संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ राजीव राज ने ...