इटावा औरैया, मार्च 1 -- जूनियर गणित विज्ञान शिक्षक भर्ती के मामले को लेकर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह को ज्ञापन दिया गया है । इन अभ्यर्थियों ने नुमाइश पंडाल में एक कार्यक्रम में आए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को यह ज्ञापन दिया। इनका कहना है कि वे नियुक्ति के लिए 13 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। दिसम्बर 2025 में ज्वाइनिंग दी जानी थी लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है। ज्ञापन देने वालों में पीयूष गुप्ता, नेहा कुमारी, ज्योति, आदित्य दीक्षित, रवि कुमार, हर्षित, अवनीश कुमार, विवेक, विनीत कुमार,हरिओम यादव, हिमांशु वर्मा, विकास कुमार, आशुतोष वर्मा शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...