इटावा औरैया, फरवरी 13 -- पछायगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा में शुक्रवार को शादी वाले घर में पड़ोसी ट्रैक्टर चढ़ाकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दूल्हे के पिता समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने फायरिंग के भी आरोप लगाए गए हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। जैतपुरा निवासी देवीचरण के पुत्र गोविंद की शुक्रवार शाम को बारात भरथना जानी थी। घर में रिश्तेदारों व महिलाओं की मौजूदगी के बीच अचानक हुए विवाद ने विकराल रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही पड़ोसी विनोद ने पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर चढ़ाकर हमला कर दिया, जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हमले में 65 वर्षीय देवीचरण, उनकी बेटी ममता पत्नी शेर सिंह निवासी बक्सीपुरा थाना फूफ भिंड मध्यप्रदेश और बहन राधा घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्...