इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- क्षेत्र के गांव वैसौली निवासी ज्योति पुत्री संजू की शादी 30 नवंबर को ढुलबजा गांव निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र गेंदालाल के साथ हुई थी। शादी के बाद एक सप्ताह तक ज्योति की तबियत ठीक नहीं रही। उसके परिजन उसे जिले के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते रहे, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार की देर शाम ज्योति अपने पति देवेन्द्र कुमार के साथ इटावा से दवा लेकर घर लौट रही थी। सर्दी के मौसम के कारण वह ससुराल जाने के बजाय अपने मायके में ही रुकी। देर रात उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही ज्योति ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार और रिश्तेदारों में गहरा मातम छा गया। मृतका के पति देवेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.