इटावा औरैया, जनवरी 31 -- एसआईआर के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान 31 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन सभी बूथों पर बीएलओ बैठेंगे उनके पास मतदाता सूची भी होगी। इस दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फॉर्म छह भी दाखिल किए जा सकते हैं। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया है कि 31 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर कागजात के साथ बैठेंगे। उन्होंने कहा है कि जिन पात्र मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करखना है वे बीएलओ के पास फार्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं। विभिन्न अधिकारी भी लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...