इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- दिसंबर का महीना आधा बीतने को है लेकिन अभी तक कोहरा शुरू नहीं हुआ था लेकिन ट्रेनों के कैंसिल होने के साथ लेट लतीफी का सिलसिला कई दिनों से चल रहा था। शनिवार की सुबह कोहरा होने से जहां कानपुर- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनें कैंसिल रही वहीं 15 से ज्यादा ट्रेनें 1 घंटे से लेकर साढे 6 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। ऐसे में सर्द हवाओं के बीच यात्री ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। बिना कोहने के ही दिसंबर के महीने की शुरुआत से ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने के साथ कैंसिल भी होने लगी थी। शनिवार की सुबह कोहरे का असर दिखा तो कैंसिल होने के साथ देर से आने वाली ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी। 6 ट्रेनों के कैंसिल होने के साथ 15 से ज्यादा ट्रेनें देरी से आई। ट्रेनों के कैंसिल होने के साथ ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.