इटावा औरैया, फरवरी 17 -- राजनीतिक लोग जहां समाज में नफरत घोलने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते वहीं इटावा के मुस्लिम व्यापारियों ने अपने एक ब्राह्मण व्यापारी साथी की जिन्दगी बचाने के लिए रक्तदान कर इन्सानियत की मिशाल पेश की है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उघोग मंच के जिलाध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज दिल की बीमारी से पीड़ित हैं और दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भर्ती हैं। उनके आपरेशन के लिए अस्पताल ने रक्त की आवश्यकता बताई है, इसकी जानकारी जब उनके व्यापारी साथियों को हुयीं तो इटावा से जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल आलोक दीक्षित के साथ ज्यादातर मुस्लिम समाज के व्यापारियों ने अस्पताल पहुंचकर कर उनके लिए ब्लड बैंक में रक्त दान किया। रक्तदान करने वालों में जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, युवा जिलाध...