इटावा औरैया, जनवरी 11 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों को एक करोड़ का बीमा दिए जाने की मांग को लेकर इटावा के व्यापारियों न प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बनवारी लाल कंचन के सम्मुख रखा जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया। यह निर्णय लिया की 27 जनवरी को पूरे प्रदेश में जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को एक ज्ञापन भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने युवा शहर इकाई द्वारा आयोजित बैठक में दी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों के लिए बहुत लड़ाई लड़ी है यह लड़ाई भी व्यापार मंडल जरूर जीतेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने कहा ...