इटावा औरैया, जनवरी 22 -- एसआईआर के मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होने के बाद महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। जिन बूथों पर महिला मतदाताओं की संख्या कम है वहां महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है । जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला खुद इस मामले की पहल कर रहे हैं। वे गांवों में जाकर महिलाओं को इस बात के लिए प्रेरित कर रहे है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। गुरुवार को जिलाधिकारी ने गांव विक्रमपुर में जाकर बैठक की और महिलाओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराए जाने के लिए प्रेरित किया। जिले में ऐसे 51 बूथ चिन्हित किए गए हैं, जिन पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में कम हैं। ऐसी महिलाएं भी हैं जिनके नाम मतद...