इटावा औरैया, जनवरी 10 -- बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन रैली का शनिवार को जिले में स्वागत किया गया। 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा ने राजकीय जिला पुस्तकालय परिसर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर हयातुल्लाह ने साइक्लोथॉन टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला प्रेरणादायी अभियान बताया। प्रशासनिक ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश ने साइक्लोथॉन दल का स्वागत करते हुए कहा कि महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान वीर बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण है। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन रैली का शुभारंभ 26...