इटावा औरैया, दिसम्बर 27 -- वीर बाल दिवस पर भाजपा ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया और साहबजादों को याद किया। एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।इसमें साहबजादों की वीरता को दिखाया गया है। गुरुद्वारा में भाजपा नेताओं ने मत्था टेका। भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में महिला कल्याण बोर्ड निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह जी के बेटों के बलिदान के सम्मान में मनाया जाता है। गुरु गोबिंद सिंह के बेटे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने छोटी उम्र में ही धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी। ये दोनों छावा की तरह दहाड़ते थे और अभी तक इनकी शहादत लोगों को याद है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत 9 जनवरी, 2022 को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर की गई थी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.