इटावा औरैया, फरवरी 28 -- मोहल्ला रेलमंडी में 30 वर्षीय पूजा पत्नी विकास ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होने पर पति ने एम्बुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर की देखरेख में उसका उपचार जारी है। घटना को लेकर परिजन चिंतित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...