इटावा औरैया, मार्च 1 -- क्षेत्र के ग्राम सिरहोल में शनिवार देर रात एक विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 32 वर्षीय रीता देवी पत्नी सत्येंद्र कुमार ने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर भैंसों के बाड़े में सो रहे थे, जबकि पति सीवान बिहार में चूड़ी बनाने का काम कर रहा है। रविवार सुबह जेठ सहदेव जब भैंसों को चारा डालने के बाद घर के अंदर पहुंचे तो विवाहिता का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे नैतिक और नव्या हैं। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.