इटावा औरैया, फरवरी 13 -- भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे हेवरा स्थित चौधरी चरण सिंह पीजी. कॉलेज, हेवरा के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि बदायूं के सांसद आदित्य यादव मौजूद रहेंगे। कवि सम्मेलन में। आमंत्रित कवियों में सबीना अदीब, डॉ. राजीव राज, गौरी मिश्रा, कुमार मनोज, योगिता चौहान, रौनक इटावी, मयंक विधोलिया, प्रदीप तिवारी और तीरथ राज यादव शामिल हैं। संचालन सतीश मधुप करेंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों और नीतियों को जन-...