इटावा औरैया, दिसम्बर 12 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर तथा अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजक ऋषभ पाठक, राजेंद्र सिंह, कुमारी नीरज व सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य कवरेज दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। अधिकार मित्र ऋषभ पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि हेल्थ कवरेज दिवस का उद्देश्य जन जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम में डॉ. विकास अग्निहोत्री, फार्मासिस्ट भूपेंद्र यादव व अनिल, सुनील यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.