इटावा औरैया, जनवरी 4 -- मलाजनी ग्राम पंचायत के वीरमपुर गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों के अधिकार व सम्मान तथा घरेलू हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। शिविर में पीएलवी लालमन बाथम ने कहा कि वृद्ध माता-पिता का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने घरेलू हिंसा पर कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली शारीरिक, मानसिक या आर्थिक हिंसा के खिलाफ सख्त कानून मौजूद हैं और पीड़ितों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में अखिल शाक्य, सुरेंद्र सिंह, हिमांशु ऋषि, आशाराम, संजय, शिवराम, भगवती, माहेश्वरी, मिथलेश, विमला एवं कृष्णा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...