इटावा औरैया, जनवरी 2 -- भरेह संगम पर भीषण सर्दी के मौसम में विदेशी पक्षियों के झुण्ड पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। ये चिड़िया हजारों किलोमीटर का सफऱ करके सर्दी का मौसम शुरू होते ही भरेह संगम पर आ जाते है। सायबेरिया, रूस, मलेशिया से ये चिड़िया आती है, जैसे ही गर्मी आने को होती है वैसे ही ये चिड़िया फिर अपने वतन को लौट जाती है। संगम तट पर इन विदेशी मेहमानों का कलरव आकर्षण का केंद्र बन रहा है। विदेशी पक्षियों के आने के बाद सेंचुरी विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। सेंचुरी दरोगा प्रताप सिंह वर्मा व वीट प्रभारी रोहित सिंह यादव, नाविक अजय कुमार इस समय रात को भी पेट्रोलिंग करते है जिससे कोई शिकारी या जानवर पक्षियों पर हमला न कर दें। दिसम्बर के मध्य से फरवरी के अंत तक इन पक्षियों को देखने के लिए भरेह संगम पर पर्यटकों को आना जाना लगा रहता है। य...