इटावा औरैया, जनवरी 4 -- बकेवर कस्बा स्थित कानपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लवेदी थाना क्षेत्र के मुसेपुरा गांव निवासी देवी दयाल अपने बेटे सुरेश और कृष्णा के साथ औरैया से शादी का कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे। कानपुर हाईवे पर एक वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...