इटावा औरैया, फरवरी 2 -- बकेवर, संवाददाता। लखना मार्ग पर नगला बनी के सामने हनुमान मंदिर के पास रविवार रात वन विभाग की कार ने दो ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। रविवार की रात करीब आठ बजे लखना सामाजिक वानिकी की कार बकेवर की ओर से तेज गति में लखना की तरफ जा रही थी। कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और नगला बनी के सामने लखना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे एक ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर दूसरे ऑटो से भी भिड़ गई, जिससे दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पहले ऑटो में सवार लोग पांडरी बाबा की पूजा कर लौट रहे थे। इस ऑटो में आशुतोष मिश्रा पुत्र राजेश, उनकी पत्नी शालिनी, अर्चना पत्नी देवेश मिश्रा, विजयलक्ष्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.