इटावा औरैया, जनवरी 1 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास गुरुवार दोपहर परशूपुरा पशु बाजार से उल्टी दिशा में गाय लादकर आ रहे एक लोडर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परशूपुरा में गुरुवार को पशु बाजार लगा था, जहां से पशु व्यापारी लोडर में तीन गाय लादकर लौट रहे थे। लोडर चालक हाईवे पर गलत दिशा से वाहन चला रहा था। इसी दौरान कानपुर बर्रा दो निवासी पांच लोग कार से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। बिजौली ओवरब्रिज के पास लोडर ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दिलीप पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक रामप्रताप समेत अन्य सवार बाल-बाल बच गए। वहीं, लोडर में सवार पशु व्यापारी धर्मेंद्र, रामौतार, उमेश और शिवम भी गंभीर रूप से घायल हो गए।...