इटावा औरैया, जनवरी 19 -- श्री दिगंबर जैन मंदिर आसई में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धाभाव एवं उल्लास के साथ आयोजित हुआ। इटावा गौरव आचार्य प्रमुख सागर महाराज के आशीर्वाद से ब्रह्मचारी आशोक जैन भैया जी की दीक्षा झारखंड के मुंगेर में होगी।दीक्षा से पूर्व की सभी रस्में लालपुरा जैन मंदिर में निभाई गयी और विनौली यात्रा भी निकाली गयी। आसई जैन मंदिर पर सुबह श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा पुजारियों द्वारा केसर के जल से की गयी। इसके बाद राग मंडल विधान विधिवत संपन्न हुआ। महिलाओं ने भगवान के भजनों गाये जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।सायंकाल श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा मे भगवान के भजनों के साथ मेंहदी व हल्दी रस्म की गई इसके बाद विनौली यात्रा भैया जी के लालपुरा स्थित निवास से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई, जो अस्तल, मकसूदपुरा, कटरा मंदिर,...