इटावा औरैया, दिसम्बर 22 -- लखना कस्बे के एक मोहल्ले से चार दिन पूर्व लापता हुए 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने किन्नरों के चंगुल से मुक्त कराकर सकुशल उसके पिरजनोे के सुपुर्द कर दिया। किशोर को मथुरा निवासी किन्नरों द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया था। लखना कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति का 16 वर्षीय पुत्र जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। 19 दिसंबर को वह स्कूल से घर लौटने के बाद अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसी दौरान 20 दिसंबर की शाम करीब सात बजे किशोर की मां के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को किन्नर बताते हुए दावा किया कि उन्होंने किशोर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया है और उसका ऑपरेशन कराकर लिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.