इटावा औरैया, फरवरी 28 -- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी में बिजली चोरी के मामले को लेकर विवाद बढ़ गया। बिजली चोरी पकड़े जाने पर कनेक्शन काटे गए थे, जिसका महिलाओं ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध किया था। शुक्रवार और शनिवार की रात कटे कनेक्शनों की जांच करने पहुंचे लाइनमैन शिवपाल ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं ने उसे घर में बंधक बनाकर मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की। लाइनमैन का कहना है कि वह अधिकारियों के निर्देश पर जांच करने गया था, तभी उसे जबरन कमरे में बंद कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की विनीता यादव व प्रीति देवी ने आरोप लगाया कि लाइनमैन रात में घर में घुसकर चोरी करने आया था, जिसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है, जिसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.