इटावा औरैया, फरवरी 28 -- जनता कॉलेज में आयोजित रोबर्स रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रस्सी से विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, आपदा प्रबंधन प्राथमिक उपचार के प्रशिक्षण दिया गया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से आयें जिला संगठन आयुक्त रोबर्स प्रदीप कुमार त्यागी एवं सहायक प्रशिक्षक अभिषेक द्विवेदी ने विद्यार्थियों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों प्रकार का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग के मूल सिद्धांतों को न केवल समझा, बल्कि उन्हें व्यवहारिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी प्राप्त की। व्यावहारिक सत्र में विद्यार्थियों को रस्सी के माध्यम से विभिन्न प्रकार की गांठें जैसे स्क्वेयर नॉट, शीट बेंड, क्लोव हिच आदि लगाना सिखाया गया। शिविर में कुल 72 रोबर्स रेंजर्स प्रतिभागियों का उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.