इटावा औरैया, फरवरी 17 -- इटावा, संवाददाता। राजकीय पुस्तकालय का संचालन अब रोजाना सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक किया जाएगा, ताकि लोग सुविधा से अपने समय के अनुसार पहुंचकर यहां पठन पाठन कर सकें। इसके साथ ही इस बात की प्रयास भी किया जाएगा कि लोगों में पढ़ने की आदत डाली जाए । पुस्तकालय समिति की बैठक में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि पुस्तकालय का वार्षिक सदस्यता शुल्क अभी 100 रुपए है इसे बढ़ाकर 500 रुपए किया जाना चाहिए और अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण भी किया जाना चाहिए । इसकी विधिवत नीलामी कराई जाए। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय की विकास के लिए जो बजट उपलब्ध है उसका उपयोग किया जाए और नई किताबों की खरीद भी की जाए। इसके साथ ही पुस्तक दान का अभियान भी चलाया जाए । उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकालय में इंटरनेट की सुविधा, इनवर्टर की व्यवस्...