इटावा औरैया, जनवरी 12 -- सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रति कुलपति प्रो डॉ. रमाकांत व संकायाध्यक्ष प्रो डॉ. आदेश कुमार द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से हुई। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रति कुलपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को धर्म, मानवता और कर्म का वास्तविक अर्थ समझाया। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं को उनके प्रेरणादायक विचारों और आदर्शों से जोड़ना है, ताकि वे कर्मठ बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.